फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   a hosteler disapeared

हॉस्टल से छठवीं कक्षा का छात्र लापता 

Wed, 20 Jul 2016 11:30 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 20 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
a hosteler disapeared
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
रामकोला। कप्तानगंज कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रह रहा छठवीं कक्षा का छात्र बुधवार की सुबह से लापता हो गया। इसकी जानकारी होते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। परिवारवालों ने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। दिन भर तलाश के बाद उसके मोबाइल की लोकेशन गोरखपुर में मिली। इसके बाद पुलिस परिवार के लोगों को साथ लेकर गोरखपुर रवाना हो गई।  
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के रहने वाले कन्हैया पासवान का बेटा सत्यप्रकाश (16) कप्तानगंज कस्बा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। वह विद्यालय के ही हॉस्टल में रहता भी है। बुधवार की सुबह वह हॉस्टल के अपने कमरे में नहीं मिला तो परेशान वार्डेन ने इसकी सूचना प्रधानाचार्य को दी। इसके बाद घरवालों को खबर दी गई। छात्र के लापता होने की खबर से सन्न घरवाले कप्तानगंज थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में वार्डेन समेत स्कूल के कई शिक्षक भी थाने पहुंचे। एसओ चौथीराम ने जरूरी जानकारी लेने के बाद उसकी तलाश शुरू की। बच्चे के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो वह गोरखपुर शहर में मिली। इसके बाद पुलिस टीम घर के लोगों को साथ लेकर गोरखपुर रवाना हो गई।  इस संबंध में एसओ चौथीराम यादव ने बताया कि बच्चे के मोबाइल की लोकेशन गोरखपुर शहर की मिलने पर टीम गोरखपुर भेजी गई थी। अब उसकी लोकेशन बस्ती के आसपास मिल रही है। प्रयास किया जा रहा है कि छात्र को जल्द ढूंढ लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed