फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गोपालगढ़ तिराहे के समीप हुई दुर्घटना

गोपालगढ़ तिराहे के समीप हुई दुर्घटना

Sun, 15 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोपालगढ़ तिराहे के समीप हुई दुर्घटना
कार व टेंपो की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कसया। एनएच 28 पर गोपालगढ़ तिराहे के निकट रविवार को दोपहर में कार और टेंपो की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कसया सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद टेंपो चालक की हालत गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कसया के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से तीन महिलाएं इलाज कराकर टेंपो से वापस घर जा रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही टेंपो गोपालगढ़ तिराहे से कुछ आगे बढ़ा, तभी पीछे से आ रही कार ने टेंपो में ठोकर मार दिया। इससे टेंपो में बैठी गिलासी देवी (60), रमावती देवी (40) निवासी बड़ी पिपरा थाना कसया, इंदू देवी (38) निवासी रहसू थाना तुर्कपट्टी और टेंपो चालक रामनगीना निवासी सबेया गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी कसया भेजा गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed