फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   तीन बदमाश पकड़ाए

ग्रामीणों ने बाइक सवार तीन बदमाशों को पकड़ा, तीन भागे

Sat, 06 Apr 2019 11:50 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 06 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
तीन बदमाश पकड़ाए
टेंपों चालक को कट्टा दिखाकर मारने-पीटने की सूचना पर ग्रामीणों ने की घेरेबंदी - फोटो : अमर उजाला
खडडा। शुक्रवार की रात टेंपों चालक को कट्टा दिखाकर मारने-पीटने की सूचना पर पहुुंचे ग्रामीणों ने एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाशों के भागने दौरान बाइक के चपेट में आने से एक महिला दुकानदार घायल हो गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से कट्टा, कारतूस, चाकू ,लोहे का रॉड व मोबाइल आदि बरामद हुआ है। घायल महिला को लोग पहले सीएचसी तुर्कहा ले गए जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लखुआ गांव निवासी टेंपों चालक धनेश शुक्रवार की रात को खड्डा से अकेले गंडक नहर की पटरी के रास्ते घर वापस लौट रहे थे। गांव के निकट पहुंचे ही थे कि उसी दौरान छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर डराने-धमकाने के बाद उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। बदमाशों से घिरा देख चालक तेजी से गांव की तरफ टेंपों लेकर भागा और नहर की पुल पर मौजूद ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। उसके बाद कुछ ग्रामीण टेंपों में बैठ कर घटना स्थल की तरफ बढ़े। उसी बीच आसपास के गांवों के लोग भी बदमाशों के होने की सूचना पर दौड़ पडे़। खुद को घिरा देख पकडे़ जाने के डर से दो बाइकों से छह बदमाशों ने दूसरे पुल को पार कर दाहिनी पटरी से भागने लगे। ग्रामीणों ने रास्ते में घेर कर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि दूसरी बाइक से तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे लेकिन पुल पर चाय की दुकान चलाने वाली विमलावती बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में दुकानदार महिला घायल हो गई। रात में घायल महिला को लोग तुर्कहा सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से 12 बोर का कट्टा व कारतूस मिला। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान संजय कनौजिया निवासी पिपरावर सीवान( मुगल टोली) थाना रामकोला, सोनू कुशवाहा निवासी परसिया थाना नेबुआ नौरंगिया और राहुल उर्फ चंचल दूबे निवासी भूमिहारीपट्टी टोला (अचल छपरा) थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाशों के पास से चार मोबाइल, एक लोहे का राड, एक बड़ा चाकू व कुछ रुपये व एक बाइक और कट्टा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में फरार हुए तीन साथियों के नाम भी बताए। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वह डकैती की योजना बना रहे थे। पकड़े गए तीनों बदमाशों समेत छह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed