फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   warned to be alert

पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत

Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
warned to be alert
होली को देखते हुए हाटा कोतवाली में दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक करते एसपी राजीव नारायण मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
हाटा। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने मंगलवार को हाटा कोतवाली का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव और साफ-सफाई आदि का बारीकी से जायजा लिया। कोतवाल को व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। होली और चुनाव को देखते हुए सतर्कता बरतने की हिदायत दी। हाटा नगर के लोगों के साथ बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हाटा कोतवाली पहुंचे एसपी राजीव नारायण मिश्र ने सबसे पहले कोतवाली परिसर की साफ सफाई की व्यवस्था देखी। उसके बाद अभिलेख, माल खाना आदि का जायजा लिया। मिलीं कमियाें को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को होली और चुनाव को देखते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उसके बाद होली त्योहार को देखते हुए नगर के दोनों समुदाय के लोगो के साथ बैठक कर समस्याएं जानने की कोशिश की। पर्व को शांतिपूर्ण मनाने की अपील भी किया। इस दौरान सीओ रामदास प्रसाद, कोतवाल कमलेश सिंह, एसआई ओमप्रकाश सिंह, सुजीत भारती, रविन्द्र यादव, ब्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सभासद मनीष रुंगटा, टीपू खान जयप्रकाश जयसवाल, हामिद अंसारी अर्जुन मौर्य, धर्मराज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed