फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gangrape

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, वीडियो बनाया

Sun, 23 Sep 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
gangrape
गैंगरेप - फोटो : SELF
दुदही/गौरीश्रीराम (कुशीनगर)। सेवरही थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की से तीन युवकों ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। सूचना पर एसपी और एएपी गांव में पहुंचे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर मारपीट, गैंगरेप, एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र की यह 12 वर्षीय लड़की कक्षा तीन की छात्रा है। इसकी मां ने तहरीर दी है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी। सुनसान जगह पर तीन युवक उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। आरोप है कि तीनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की मां उस दिन इलाज कराने गई थी। लौटने पर लड़की ने आपबीती बताई। शनिवार की शाम थाने पर तहरीर दी।

विज्ञापन


एसओ सेवरही अरविंद कुमार ने एसपी एवं एएसपी को सूचना दी। एसपी अशोक कुमार पांडेय, एएसपी हरिगोविंद मिश्रा एवं सीओ आरके तिवारी ने शनिवार की रात में गांव एवं घटनास्थल का जायजा लिया। वे पीड़िता से भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों नारद, शैलेश एवं दिनेश के खिलाफ मारपीट, गैंगरेप एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें नारद एवं शैलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी फ़रार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के साथ स्वाट एवं सर्विलांस टीम भी लगा दी गई है। रविवार को सुबह पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया।


एसओ अरविंद कुमार का कहना है कि गांव के ही तीन युवकों पर गैंगरेप समेत विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा तीसरे की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed