{"_id":"5bf44c43bdec22697578a021","slug":"71542736963-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से बाइकसवार पत्रकार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से बाइकसवार पत्रकार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
bike accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव के सामने किसी वाहन की चपेट से बाइक सवार एक न्यूज चैनल के पत्रकार की मौत हो गई। यह हादसा पडरौना-तुर्कपट्टी मार्ग पर हुआ।
तुर्कपट्टी क्षेत्र के दोघरा कठकुइंया गांव के निवासी दिवाकर राय पुत्र सरवन राय एक टीवी चैनल में पत्रकार थे।
वह मंगलवार की शाम किसी कार्य से पडरौना गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे लौटते समय बलडीहा गांव के सामने किसी वाहन की चपेट से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़े। बुरी तरह घायल दिवाकर को लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवाकर राय अविवाहित थे. अगले माह ही उनकी शादी होनी थी। उनकी मृत्यु की सूचना से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।