फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   लड़के के पिता ने अपहरण और हत्या की आशंका जताई है

लड़के के पिता ने अपहरण और हत्या की आशंका जताई है

Mon, 31 Jul 2017 06:18 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
लड़के के पिता ने अपहरण और हत्या की आशंका जताई है
कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के एक व्यक्ति ने अपने 16 वर्षीय पुत्र के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने अपने पुत्र के गायब होने के अगले ही दिन थाने में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज न होने के कारण सोमवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। मामला एसपी तक पहुंचने के बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोहरगड्डी गांव निवासी कमलेश की तरफ से दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि 27 जुलाई की शाम करीब छह बजे उनका 16 वर्षीय पुत्र राहुल घोठा पर गया, जहां से वह शौच के लिए चला गया। कमलेश का कहना है कि उसके पीछे चार लोग गांव के ही गए थे, जिनमें दो बाइक से थे। उस दिन से ही राहुल का कहीं पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि अपने बेटे के गायब होने के अगले दिन ही खड्डा थाने में उन्होंने तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस वजह से उन्हें एसपी को ज्ञापन देना पड़ रहा है। उन्होंने अपने बेटे के अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने का आग्रह किया है। कमलेश के मुताबिक कुछ माह पहले राहुल के विद्यालय में साथ पढ़ने वाली एक लड़की से फोन नंबर मांगने की बात को लेकर उसके घरवालों ने धमकी दी थी। इसके डर से राहुल को चार महीने तक अपने मामा के घर रहना पड़ा था। कमलेश पूना में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। वह डेढ़ माह से घर पर ही हैं। घटना के दिन कमलेश खड्डा बाजार गए थे, जब लौटे तो पता चला कि राहुल लापता है। इस संबंध में एसओ विनय पाठक का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़के की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed