{"_id":"59d8c6b24f1c1b78548b61fb","slug":"61507378866-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसाई पिता-पुत्र को गोली मारने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यवसाई पिता-पुत्र को गोली मारने का मामला
Updated Sat, 07 Oct 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर (कुशीनगर)। शुक्रवार की रात सराफा व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मारने की घटना के विरोध में शनिवार को फाजिलनगर बाजार पूरी तरह से बंद रहा। सुबह से ही दुकानदारों व अन्य लोगों का जमावड़ा शिव मैरेज हाल के पास स्थित व्यवसायी के घर पर लगा था। दोपहर में दुकानदारों ने बाजार में जुलूस निकाला और इसके बाद धरना देकर प्रशासन से घटना के शीघ्र खुलासा की मांग की। एसपी यमुना प्रसाद ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए घटना का 24 घटे के भीतर पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
फाजिलनगर बाजार के संतकबीर गली में सराफा की दुकान चलाने वाले नंदलाल वर्मा शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंद कर पुत्र अभिषेक वर्मा के साथ शिव मैरेज हाल के सामने स्थित अपने घर के बरामदे में पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली लगने से पुत्र अभिषेक की मौत हो गई, जबकि नंदलाल का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। उनकी हालत अब भी नाजुक है। इस घटना के विरोध में शनिवार की सुबह से ही बाजार ही बंद रहा। सुबह करीब 10 बजे व्यापारी व स्थानीय लोग शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए और वहां से जुलूस निकालकर पूरे बाजार का भ्रमण करते जूनियर हाईस्कूल परिसर में धरना पर बैठ गए। ये लोग हत्यारों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाजार में जगह-जगह पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए थे। एसओ और सीओ व्यापारियों को समझाने बुझाने में लगे थे। इस दौरान तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इस सरकार मे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि भयमुक्त समाज का नारा देकर सत्ता मे आई इस सरकार में अपराध और अराजकता चरम पर पहुंच गया है। प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा इस घटना ने सभी के मन में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।
धरना को कांगेंस नेता नरेन्द्र उर्फ नरसिंह यादव, मनोज सिंह, राजन शुक्ला, सपा नेता विजय यादव, संजय कुमार सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, महामंत्री व्यास सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक सिंह, छेदी चौहान, अमरनाथ पांडेय आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम संचालन व्यापारी नेता रामानंद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
----
पूरे दिन एसपी फाजिलनगर में ही रहे
फाजिलनगर। व्यापारी पिता-पुत्र को गोली मारने की घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की रात में एसपी मौके पर पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे तक लोगों को समझाने-बुझाने के बाद वापस लौटे। एसपी यमुना प्रसाद शनिवार की सुबह करीब नौ बजे पुन: फाजिलनगर बाजार पहुंच गए। एसपी सीधे नंदलाल वर्मा के घर पहुंचे और वहां लोगों से जरूरी जानकारी ली। करीब 15 मिनट वहां रुकने के बाद वे फाजिलनगर पुलिस चौकी पहुंचे। यहां सीओ तमकुहीराज, सीओ पडरौना समेत कई थानेदारों से घटना को लेकर चर्चा होती रही। करीब दो घंटे तक यहां बैठने के बाद वे पटहेरवा थाने गए और वहां से मातहतों को जरूरी निर्देश देते रहे। इस दौरान वे बाजार के माहौल, धरना और नेताओं के रूख की भी लगातार जानकारी लेते रहे। बीच-बीच में थानेदारों के माध्यम से लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं घटना के खुलासा में पुलिस की सक्रियता से अवगत कराते रहे। एसपी की इस सक्रियता का ही नतीजा रहा कि लोगों में गुस्से के बावजूद कहीं कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी।
----
देर रात तक रहे फाजिलनगर व तमकुहीराज विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिलनगर। शुक्रवार की रात पिता-पुत्र को गोली मारने की घटना की जानकारी होने के कुछ ही देर बाद फाजिलनगर के भाजपा विधायक गंगा सिंह कुशवाहा और तमकुहीराज के कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू फाजिलनगर सीएचसी पहुंच गए थे। घटना से आक्रोशित लोग सीएचसी में रखे मृत अभिषेक के शव को घेरकर खड़े हो गए थे। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस फोर्स ने पूरा संयम बरता। अंतत: रात करीब 12 बजे एसपी ने 24 घंटे के भीतर हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ हटी और तब जाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की औपचारिकता शुरू की।