फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गौतम बुद्घ नगर जिले से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को ले आई पुलिस

गौतम बुद्घ नगर जिले से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को ले आई पुलिस

Sun, 15 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गौतम बुद्घ नगर जिले से गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को ले आई पुलिस
आरोपी गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं-------------
विज्ञापन

------------------------


केला किसानों से 85 लाख की ठगी करने वाले गिरफ्तार
- गौतमबुद्ध नगर जिले से पकड़ा गया दोनों को, रविवार को लाया गया कुशीनगर

अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा (कुशीनगर)। केला किसानों से 85 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो व्यापारियों को कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं। उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया गया है। रविवार को उन्हें हनुमानगंज लाया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
जिले के खड्डा तहसील क्षेत्र में काफी संख्या में अन्य जनपद के केला व्यापारी आते हैं। वे यहां के लोगों को एजेंट बनाते हैं और उनके जरिए केले खरीद कर बड़े फल व्यापारियों को भेजते हैं। वर्ष 2015-16 में गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर के खेड़ी गांव के दो भाई अंकित व मोहित केला व्यापारी बनकर यहां आए थे। यहां उन्होंने दरगौली के कुशीनगर बनाना प्रोड्यूसर कंपनी (समूह) के कई किसानों से करीब 34 लाख रुपये के केले की खरीद की। इसके अलावा उन्होंने दरगौली निवासी कयास से 23 लाख रुपये, दिनेश कुशवाहा से 20 लाख रुपये और राजेंद्र तिवारी से आठ लाख रुपये से अधिक के केले की खरीद की। इसके बाद इन्होंने माल बाहर भेज दिया और बगैर भुगतान किए फरार हो गए।
विज्ञापन

कुशीनगर बनाना प्रोड्यूसर कंपनी के सदस्य अजय शर्मा ने हनुमानगंज थाने में पिछले साल दोनों कारोबारी भाइयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। उन्होंने कयास को चेक दिया था जो बाउंस हो गया। इस पर कयास ने न्यायालय में परिवाद दाखिल कर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। अजय शर्मा के मुकदमे में हनुमानगंज पुलिस की एक टीम एसआई निरंजन राय के नेतृत्व में आरोपियों की धरपकड़ के लिए गौतमबुद्ध नगर रवाना हुई थी। टीम ने वहां की पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसओ दिलीप पांडेय ने कहा कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed