फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   करंट से झुलसे युवक की हालत बिगड़ी

करंट से झुलसे युवक की हालत बिगड़ी

Mon, 06 Nov 2017 05:44 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 06 Nov 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
करंट से झुलसे युवक की हालत बिगड़ी
फाइल फाेटाे - फोटो : अमर उजाला
टेकुआटार (कुशीनगर) । रविवार को खेत में पेड़ की डाल काटते वक्त झुलसे युवक की हालत और बिगड़ गई है। इस युवक को मेडिकल कॉलेज से केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। सोमवार को भी युवक की हालत नाजुक बताई जा रही थी।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के रामबर बुजुर्ग गांव के पास से बहने वाली नहर की दोनों पटरियों से 11 हजार वोल्ट की लाइन खींची गई है। इस गांव निवासी रामनाथ का खेत नहर के किनारे है। रविवार की दोपहर में रामनाथ का 18 वर्षीय पुत्र राघवेंद्र खेत में गया हुआ था। वहां एक पेड़ की डाल खेत में लटक रही थी। राघवेंद्र पेड़ पर चढ़कर डाल काटने लगा। इस दौरान एक डाल ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की लाइन को छू गई। पेड़ हरा होने के चलते उसमें करंट प्रवाहित होने लगा। डाल काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा राघवेंद्र करंट की चपेट में आकर झुलस गया। नीचे गिरे राघवेंद्र को घरवाले रामकोला सीएचसी लेकर गए जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने भी रात में हालत नाजुक बताते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को इस युवक को किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती कराया गया। युवक की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed