फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दो युवकों की हत्या, एक का सिर किया धड़ से अलग

एक का कटा सिर ढूंढने में दूसरे युवक की लाश मिली 

Tue, 12 Mar 2019 11:36 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों की हत्या, एक का सिर किया धड़ से अलग
खड्डा क्षेत्र में नहर के किनारे दो युवकों की हत्या कर शव फेंकने की सूचना पर जांच करने पहुंचे एसपी राजीव नरायण मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा(कुशीनगर)। मठिया गांव के पास बड़ी गंडक नहर की पटरी पर मंगलवार सुबह एक सिर विहीन लाश मिली। सिर की तलाश के दौरान गोताखोरों को नहर में दूसरे युवक की लाश मिली। दो लाशें मिलने की खबर इलाके में फैलते ही नगर के पास भीड़ जमा हो गई। सूचना पर एसपी डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


दोनों युवक बंधूछपरा गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी हत्या जमीन विवाद में की गई है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की दायी पटरी पर सिर विहीन लाश देख लोगों ने शोर मचाया। चौकीदार की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बायां पंजा कटा था और उंगली जमीन पर पड़ी थी। कुछ दूरी पर बिना नंबर की बाइक थी। मौके पर हवाई चप्पल, सिगरेट का पैकेट, काली टोपी, लैला ब्रांड शराब का रैपर भी था। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त 24 वर्षीय राजकुमार मद्धेशिया निवासी बंधूछपरा के रूप में हुई। राजकुमार खड्डा वार्ड नंबर एक में चाय की दुकान चलाता था। वह आरएसएस कार्यकर्ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में सिर ढूंढ रहे गोताखोरों को दूसरे युवक की लाश मिली। उसके सिर पर चोट के निशान थे। आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से उसकी पहचान बंधूछपरा गांव के 20 वर्षीय टुनटुन उर्फ इस्माइल के रूप में हुई। काफी तलाश के बाद भी राजकुमार का सिर नहीं मिला।

डाग स्क्वॉड और फोरेसिंक की टीम जांच कर रही है। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने पीड़ित परिजनों से जानकारी जुटाई। पिता चंद्रिका ने बताया कि सोमवार को राजकुमार मांगलिक कार्यक्रम से लौटा और शाम छह बजे अकेले खड्डा जाने की बात कह घर से निकला था। उन्होंने जमीन विवाद में राजकुमार की हत्या की बात बताई।


दूसरे युवक के पिता मजनू ने बताया कि टुनटुन कोहरगड्डी गांव के आरओ प्लांट में पानी सप्लाई करता था। सोमवार शाम कोहरगड्डी के लिए निकला था। देर शाम उसका मोबाइल बंद हो गया था। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि जमीन और मकान विवाद में हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed