{"_id":"599092344f1c1b4a3a8b45b9","slug":"41502646836-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज, पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकदमा दर्ज, पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कसया पुलिस और स्वॉट टीम ने एक साइबर अपराधी पकड़ने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया अपराधी और उसके साथी बैंक और एटीएम से रुपये निकालने वालों पर नजर रखते हैं और फिर चुपके से एटीएम नंबर और कोड नोट कर लेते हैं। उसके बाद जस्ट डॉयल एप के जरिए रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं।
एसपी यमुना प्रसाद ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि कसया कस्बे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम सुशांत कुशवाहा है। सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव का रहने वाला यह व्यक्ति और इसका एक साथी कस्बे में मौजूद थे। पुलिस और स्वॉट टीम के पहुंचने पर यह पकड़ लिया गया, लेकिन इसका साथी भागने में सफल रहा।
एसपी ने बताया कि आरोपी और इसके साथी बैंक व एटीएम केविन में रुपये निकालने वाले व्यक्तियों की रेकी करते हैं। टारगेट चुनकर उनके पीछे खड़े हो जाते हैं। उसके बाद उन व्यक्तियों का एटीएम नंबर व कोड नोट कर लेते हैं। फिर जस्ट डॉयल एप की मदद से उन व्यक्तियों के खाते की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं। इनका गिरोह कुशीनगर के अलावा बस्ती, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर में सक्रिय है। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से 41 हजार रुपये नकद, तीन लैपटाप, दो प्रिंटर, एक मॉनीटर, चार मोबाइल, तीन पासबुक, एक चेकबुक, एक पैनकार्ड और दो मास्टर कार्ड बरामद हुए हैं।