फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर धर्म परिवर्तन से भड़के लोग

शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर धर्म परिवर्तन से भड़के लोग

Fri, 22 Feb 2019 11:48 PM IST
Rakesh Pandey राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर धर्म परिवर्तन से भड़के लोग
कुशीनगर बौदध विहार में धर्म परिवर्तन के मामले में स्कूली बच्चों का बयान दर्ज करते एसएचओ अतुल्य कुमार पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
कसया(कुशीनगर)। बौद्ध विहार में बिना बताए स्कूली बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने की सूचना पर हियुवा, आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों का अलग-अलग बयान दर्ज किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आयोजक व स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

 

रामाभार स्तूप के निकट स्थित बौद्ध विहार में दोपहर 12 बजे दूसरे बौद्ध विहार से 120 बच्चे भोजन करने आए थे। दोनों बौद्ध विहारों के बीच की दूरी करीब 200 मीटर है। रास्ते में बच्चों का सिर मुंडा देख स्थानीय लोगों ने उनसे बात की तो पता चला कि इन बच्चों को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन

 

 

इसकी जानकारी होने पर हियुवा के अमरचंद हिंदुस्तानी, आरएसएस के वीरेंद्र व भाजपा के संतोष सिंह बौद्ध विहार पहुंच गए। वहां इन बच्चों को लाने वाले ठेकेदार व पदाधिकारियों से तीखी नोक झोंक होने लगी। जानकारी होने पर इंस्पेक्टर कसया अतुल्य कुमार पांडेय व चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद बच्चों का बयान दर्ज किया। यह सभी बच्चे देवरिया के गढ़रामपुर के आसपास संचालित विद्यालयों के हैं। उन्हें एजेंट के माध्यम से पांच दिन का शैक्षणिक भ्रमण बताकर यहां लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन शुक्रवार को सातवीं के छात्र संगम गुप्ता के पिता सोन्हुला रामनगर निवासी बालचंद कुशीनगर पहुंचे। अपने बच्चे का सिर मुंडा देख बताया कि इस तरह की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चों का बयान दर्ज किया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने बताया कि बौद्ध विहार में बच्चों से मिलकर जानकारी हासिल की गई है। स्कूलों के प्रबंधकों और कार्यक्रम आयोजक को नोटिस भेजा जाएगा। जांच चल रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जरूरी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed