{"_id":"5bcf66f0bdec2265a10615b9","slug":"31540318960-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा दिखाकर बदमाशों ने लूटा 990600 रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहा दिखाकर बदमाशों ने लूटा 990600 रुपये
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असलहा दिखाकर बदमाशों ने लूटा 99600 रुपये
फोटो
टूर एंड ट्रेवेल्स के अंदर घुस कर दिया घटना को अंजाम
वारदात के बाद बाइक से भाग निकले तीनों बदमाश
सूचना के बाद एएसपी और सीओ ने पहुंच कर की जांच पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। कस्बा कप्तानगंज में स्थित टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंसी में घुस कर बदमाशों ने असलहा दिखाकर 99,600 रुपये लूट लिया और बाइक से भाग निकले। सूचना पर एएसपी,सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच पड़ताल की।
क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अजय प्रताप सिंह कप्तानगंज के मिशन रोड पर टूर एंड ट्रेवेल्स एजेंसी चलाते हैं। एजेंसी पर अक्सर उनकी पत्नी प्रमिला सिंह और कर्मचारी राधा कृष्णा गुप्ता बैठते हैं। प्रमिला सिंह ने बताया कि मंगलवार को वह अपने कर्मचारी के साथ बैठी थीं। दोपहर करीब बारह बजे पल्सर सवार तीन लोग दुकान के बाहर रुके। उनमें से दो अंदर घुस आए तथा आधार व एटीएम से रुपये निकालने की बात पूछने लगे। इस दौरान एक युवक काउंटर के अंदर चला गया और फिर प्रमिला सिंह को पिस्टल सटाकर दराज खोलने को कहा। वह घबड़ा गईं और दराज खोल दिया। दराज में रखे करीब 1.55 लाख रुपये में से 99600 रुपये समेट कर बदमाश बाहर निकल गया और दूूसरे साथी के साथ बाइक से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
एएसपी हरि गोविंद मिश्रा और सीओ ओमपाल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने जल्द ही मामले के पर्दाफाश का भरोसा दिया।