फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सोहसा पट्टी गौसी में चेकिंग के दौरान मिली पुलिस को सफलता 6

सोहसा पट्टी गौसी में चेकिंग के दौरान मिली पुलिस को सफलता 6

Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोहसा पट्टी गौसी में चेकिंग के दौरान मिली पुलिस को सफलता 6
चार पिकअप मवेशी के साथ नौ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज
मवेशियों को लोगों की सुपुर्दगी में दिया जाएगा
कसया। सोहसा पट्टी गौसी में वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को पुलिस ने मवेशी लदे चार पिकअप को पकड़ा। नौ पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

इंस्पेक्टर अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना के आधार पर सहयोगियों के साथ सोहसा पट्टी गौसी में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। हाटा की तरफ से तेज रफ्तार आते पिकअप दिखे। संदेह होने पर पुलिस ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी मोड़ कर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए चार वाहनों में 10 भैंस, चार भैंसा और चार पड़वा शामिल हैं। आरोपियों की पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर डुमरा निवासी पूर्णमासी यादव, जटहा बाजार थाना क्षेत्र के गांव नंदलाल छपरा के अरफुदीन अंसारी व सकलैन, आसिफ, जोसे इस्लाम उर्फ मुन्ना, कयामुद्दीन, जाबीर व इसी थाने के विशुनपुरा गांव के दिनेश गुप्ता और पडरौना कोतवाली के गांव पटेरिया अवधकारी के भोला प्रसाद के रूप में हुई। इनके खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई वीरेंद्र कुशवाहा, हरिश्चंद्र यादव, रामजीयावन यादव, दिनेश यादव, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed