फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   एनएच पर हुई दुर्घटना

एनएच पर हुई दुर्घटना

Sat, 08 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एनएच पर हुई दुर्घटना
मार्ग दुर्घटना में तीन महिलाएं घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कसया। शनिवार को सड़क पार कर रही वृद्धा को बचाने के प्रयास में स्कूटी सवार दो महिलाएं अनियंत्रित होकर गिर गईं। हादसे में तीनों घायल हो गईं। उन्हें आसपास के लोगों ने कसया सीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देवरिया जिले के गांव चिरउआ खास निवासी नेहा व विमला देवी स्कूटी से गोरखपुर की ओर जा रही थी। हाईवे पर पकड़ियहवा के समीप सड़क पार कर रही वृद्ध महिला फुलवासी को बचाने के चक्कर में स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वृद्ध महिला को चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया गया। जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक घायल
रामकोला। रगड़गंज पुलिस चौकी के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के लोगों की मदद से उसको सीएचसी मथौली बाजार भेजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज निवासी कुबेर जायसवाल (20) शनिवार को दिन के करीब दो बजे राजपुर गांव से अपने घर जा रहा था। तभी मथौली-टेकुआटार मार्ग पर पुलिस चौकी से 300 मीटर की दूरी पर किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed