फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आग में नकदी, अनाज सहित अन्य सामान जले

आग में नकदी, अनाज सहित अन्य सामान जले

Mon, 27 Nov 2017 11:01 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 27 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
आग में नकदी, अनाज सहित अन्य सामान जले
अाग लगी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
टेकुआटार (कुशीनगर)। रामकोला थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के मुजौली टोला में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। काफी देर तक वहां अफरा तफरी की स्थिति रही। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक तीन लोगों की झोपड़ियां जल गई थीं।
विज्ञापन

पुरैनी गांव के मुजौली टोला में सोमवार की सुबह करीब सात बजे अचानक लगी आग गई। उसके बाद टोले में अफरा तफरी मच गई। लोग आग बुझाने के लिए बाल्टी, पानी आदि ढूंढने लगे। काफी प्रयास के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक नंदलाल, गणेश और बंधु की झोपड़ियां जल चुकी थीं। इस आग में इन तीनों व्यक्तियों के घरों में रखे गृहस्थी के सामान भी जल गए। इसके अलावा घरों में रखी चार साइकिल, अनाज, सहित बीस हजार रुपये भी जल गए। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। अग्नि पीड़ितों ने रंजिश वश घर जलाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed