{"_id":"5d029121bdec226df862580d","slug":"1560449303155-kushinagar-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और अनुबंधित बस की टक्कर में 25 यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक और अनुबंधित बस की टक्कर में 25 यात्री घायल
Thu, 13 Jun 2019 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुकरौली में हाईवे पर बस और ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली बाजार पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार को ट्रक की चपेट से अनुबंधित बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए। 12 घायलों को पीएचसी सुकरौली पहुंचाया गया। मामूली रूप से घायल लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराकर गंतव्य को चले गए।
गुरुवार की शाम को सुकरौली बाजार में हाइवे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब रोडवेज की अनुबंधित बस ने आगे-आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने बस में फंसे कई घायलों को बाहर निकाला।
इनमें कंचन, कुसुम, सौरभ, दिनेश निवासी तमकुही, आराधना, सुग्रीव, बंशी, मनोहर निवासी पडरौना, फातिमा, राजू, दिनेश निवासी फाजिलनगर, उमेश, अर्जुन निवासी हाटा को पीएचसी सुकरौली पहुंचाया गया। चार घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जबकि कुछ अन्य घायलों प्राइवेट अस्पताल गए और उपचार कराने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए। बस में सवार 25 यात्रियों को चोटें आने की बात लोगों ने बताई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाई।