{"_id":"5cf41535bdec220777254fcf","slug":"15595000815-kushinagar-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली शराब के खिलाफ छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकली शराब के खिलाफ छापेमारी
Mon, 03 Jun 2019 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
शराब की पेटियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। रविवार की शाम को पुलिस ने लाइसेंसी देसी शराब की दुकानों की जांच की। जिससे शराब कारोबारियों में हडकंप मच गया। एसओ दिलीप कुमार पांडेय अपने सहयोगी एसआई नियाज अहमद, कांस्टेबल सुनील सिंह, अवधेश यादव, पंकज दूबे के साथ नगर स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंचे।
यहां शराब की बोतलों की जांच मोबाइल एप से की। एसओ ने शराब पीने आए लोगों को बताया कि वे लोग भी अपनी मोबाइल के एप से असली और नकली शराब होने की जांच कर सकते है। बोतल पर लगे स्टीकर ठीक प्रकार से देखे। एसओ ने दुकानदार को नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विवाद सुलझाने गए दुकानदार से मारपीट
रामकोला। थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज स्थित पेट्रोलपंप के सामने दो बाइक की टक्कर के दौरान एक बाइकसवार के साथ रहे लोगों ने दूसरे की पिटाई कर दी। घटनास्थल के एक दुकानदार ने विवाद सुलझाने की कोशिश की तो बाइकसवारों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
मेहदीगंज पेट्रोलपंप के सामने दो बाइकसवार आमने सामने टकरा गए। इसमें एक बाइक चालक को दूसरे बाइक वाले मारने पीटने लगे। यह तमाशा देख सामने के दुकानदार ने विरोध जताया। इससे नाराज युवकों ने दुकानदार को भी पीट दिया। उसके बाद जब वह लोग चले गए, तब उस दुकानदार ने 100 नंबर की पुलिस को सूचना दी। उसने आरोप लगाया कि उसके घर में कुछ लोगों ने घुसकर तोड़फोड़ की तथा मारपीट की। मौके पर पुलिस पहुंची छानबीन शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि मामला जानकारी में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
एसओ ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा काटा के पास राष्ट्रीय राज मार्ग पर रविवार की शाम को बाइक सवार डिवाईडर से टकरा कर घायल हो गया। उसी दौरान क्राइम मीटिंग से वापस लौट रहे एसओ ने घायल को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया।
क्षेत्र के लोहलगड़ी निवासी जवाहर पटेल(30) पुत्र सरल पटेल अपनी बाइक से करीब चार बजे शाम को फाजिलनगर बाजार से वापस घर लौट रहे थे। महुअवा गांव के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। एसओ आनंद कुमार गुप्ता मौके से गुजर रहे थे और घायल को देख कर रुक गए। एसओ ने घायल को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।