फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   There was a stir due to the news of a girl jumping into the Yamuna.

Chitrakoot News: यमुना में युवती के कूदने की सूचना से हड़कंप

Sat, 05 Sep 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 05 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the news of a girl jumping into the Yamuna.
मऊ (चित्रकूट)। यमुना नदी में शुक्रवार की रात सात-आठ बजे एक युवती के कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

एक टेंपो चालक ने युवती को नदी में छलांग लगाते देखने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई। नदी की रेलिंग पर एक दुपट्टा मिला था। परिजन ने दुपट्टे से युवती की पहचान करुणा (28) पुत्री शंकर सिंह पटेल, निवासी टिकरा के रूप में हुई है। फिलहाल युवती का पता नहीं है।
परिजनों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। पुलिस ने रात में ही मामले की जानकारी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार को 42वीं वाहिनी पीएसी की बाढ़ राहत टीम को नदी में तलाश के लिए लगाया गया। टीम ने स्टीमर और नावों की मदद से यमुना में काफी दूर तक खोज अभियान चलाया, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एक टेंपो चालक ने युवती को यमुना में छलांग लगाते देखा था। शनिवार को पीएसी की बाढ़ राहत टीम ने भी अभियान चलाया। मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम युवती के यमुना नदी में कूदने की सूचना मिली थी। उसकी तलाश के लिए 42वीं वाहिनी पीएसी की बाढ़ राहत टीम को लगाया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed