{"_id":"6a9c58674a18e6cca604aa4c","slug":"engineer-dies-after-falling-from-roof-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144678-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: छत से गिरकर इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: छत से गिरकर इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 23- मृतक शिवानंदन की फाइल फोटो। परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। मराठीपुरा मोहल्ले में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे छत से गिरकर इंजीनियर शिवानंदन (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पिता गोपीचंद्र ने बताया कि करीब एक माह पहले शिवानंदन की मां का निधन हो गया था। इसके बाद उसने माइक्रो इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी और घर आ गया था। परिजन के मुताबिक वह मां की मौत के बाद से मानसिक तनाव में था। पड़ोसियों ने बताया कि करीब एक माह पहले शिवानंदन का पत्नी से भी विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। शिवानंदन की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और उसकी छह माह की बेटी है।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी संजय यादव ने बताया कि मृतक के पिता ने छत से गिरने की जानकारी दी है। अभी परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।