फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   127 officials inspected cow shelters, but have not yet submitted their reports

Lakhimpur Kheri News: 127 अधिकारियों ने की गोशालाओं की जांच, रिपोर्ट अब तक नहीं दी

Sat, 05 Sep 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 05 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
127 officials inspected cow shelters, but have not yet submitted their reports
लखीमपुर खीरी। जिले की गोशालाओं की व्यवस्थाओं की जांच के लिए 127 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। अधिकारियों ने गोशालाओं का निरीक्षण तो कर लिया, लेकिन अधिकांश ने अब तक रिपोर्ट जिला प्रशासन को नहीं सौंपी।
विज्ञापन

डीएम ने तीन सितंबर तक जांच रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल रिपोर्ट देने के सख्त निर्देश दिए।
सीडीओ अभिषेक कुमार के निरीक्षण में गोला ब्लॉक के ममरी और हैदराबाद की गोशालाओं में काफी खामियां मिली थीं। इस पर दो सचिवों को निलंबित करने समेत अन्य कार्रवाई की गई। इसके बाद डीएम ने जिले की सभी गोशालाओं में चारा, पानी, साफ-सफाई समेत कई बिंदुओं की जांच के लिए 127 अधिकारियों को नामित किया।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए थे कि जिन अधिकारियों के पास सरकारी वाहन नहीं है, वे अन्य अधिकारियों के साथ जाकर गोआश्रय स्थल का सत्यापन करें। शनिवार दोपहर तक भी अधिकांश अधिकारियों की रिपोर्ट नहीं पहुंची। डीएम ने नाराजगी जताते हुए जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed