फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   youth dead

रिश्तेदारी में आ रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 05 Jan 2019 11:31 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 05 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
youth dead
हादसे के बाद पहुंचे लाोग - फोटो : social media

विज्ञापन
हाटा। शनिवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव मगडीहा गांव के सामने ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। वह रिश्तेदारी में आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया गांव के निवासी 25 वर्षीय गुड्डू शनिवार को कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाना के गांव खुरहुरिया में रिश्तेदार के घर आ रहे थे। वह मगडीहा गांव के सामने रेलवे क्रासिंग पार कर रहे थे, उसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अहिरौली थाने के एसओ राजेश कुमार मौर्य पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


ट्रक चपेट में आने से महिला की मौत
कसया। थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव के समीप फोरलेन पर ट्रक की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी कसया भेजवाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्लूडीह गांव की निवासी इंद्रावती (40) अपने घर से घाघी नदी स्थित खेत जा रही थी। अभी वह गांव से कुछ दूर गई थी, इसी बीच ट्रक की चपेट में आ गईं और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने महिला को इलाज के लिए कसया सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ट्रक फोरलेन के किनारे एक खेत में चला गया। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed