फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सड़क पर बाइक खड़ी कर छोड़ गया था व्यक्ति

सड़क पर बाइक खड़ी कर छोड़ गया था व्यक्ति

Sat, 01 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बाइक खड़ी कर छोड़ गया था व्यक्ति
खुद को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बता रहा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सड़क पर खड़ी कर छोड़ी गई बाइक को थाने ले जाना पुलिस को लिए सिरदर्द बन गया। क्योंकि जिसकी बाइक थी, वह सत्ताधारी दल का कार्यकर्ता निकला। सत्ताधारी दल के कुछ वरिष्ठ लोगों के पहुंचने पर पुलिस को वह बाइक छोड़ देनी पड़ी।
शनिवार को दिन के करीब ढाई बजे सुभाष चौक पर एक व्यक्ति अपनी बाइक सड़क पर ही खड़ी कर कहीं चला गया। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया। पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी उस बाइक के मालिक को ढूंढे, जब वह नहीं मिला तो बाइक लेकर कोतवाली चले गए। कुछ ही देर में कोतवाली में भाजपा के तमाम कार्यकर्ता पहुंचे गए। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही और नगरपालिका चेयरमैन विनय जायसवाल भी पहुंचे और कोतवाल से बाइक छोड़ने की गुजारिश की। बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने बाइक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि बाइक एक भाजपा कार्यकर्ता की थी। सड़क पर खड़ी बाइक की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई तो पुलिसकर्मी बाइक को कोतवाली ले आया। भाजपा के जिलाध्यक्ष व चेयरमैन कोतवाली आए और बाइक छोड़ने की मांग की। बाइक के मालिक को सड़क पर बाइक न खड़ी करने की हिदायत दी गई और बाइक छोड़ दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed