फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   माओवादीयो के दो समर्थक गिरफ्तार

माओवादीयो के दो समर्थक गिरफ्तार

Sat, 01 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
माओवादीयो के दो समर्थक गिरफ्तार
फोन पर किसान से मांगी 12 लाख की रंगदारी
विज्ञापन


प्वाइंटर
- माओवादियों के नाम पर मांगी गई रकम, न देने पर परिणाम भुगतने की धमकी
- पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया

खड्डा। माओवादियों के नाम पर बिहार के बगहा क्षेत्र के एक किसान को फोन कर उससे 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसकी सूचना से आसपास के गांवों में खलबली मच गई। सूचना के बाद पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

यूपी से सटे बिहार के बगहा क्षेत्र के लौकरिया थाना के सेमरा गांव निवासी किसान सुरेंद्र गुप्ता को 29 अगस्त को फोन करके माओवादियों के नाम से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। इसकी सूचना सुरेंद्र ने पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद सेमरा गांव के ही रीतेश व रोशन को गिरफ्तार कर लिया है। लौकरिया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि 12 लाख की नक्सली की तरफ से रंगदारी मांगने के मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed