फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   21 बोरी राशन चोरी, केस दर्ज

21 बोरी राशन चोरी, केस दर्ज

Thu, 30 Aug 2018 11:07 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 30 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
21 बोरी राशन चोरी, केस दर्ज
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
कसया। क्षेत्र के गांव सपहां के बाजार टोले में संचालित सरकारी सस्ते गल्ले की एक दुकान के गोदाम से बुधवार की रात में 40 बोरी सरकारी राशन चोरी हो गया है। राशन चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह दुकानदार को मौके पर पहुंचने पर हुई, जब ताला टूटा हुआ देख शोर मचाया गया। लोगों ने गेहूं और चावल के बिखरे पड़े दाने बगल के रहने वाले एक व्यक्ति के घर तक देखकर डॉयल-100 और थाने के पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति घर से 21 बोरी राशन बरामद कर लिया।
विज्ञापन

सपहां बाजार टोले में मुन्ना की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। घर में ही बने गोदाम में वह 40 बोरी राशन रखे हुए थे। बुधवार की रात गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी राशन चोरी की गई थी। राशन चोरी की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। मौके पर जुटे लोगों ने बगल के ही मंटू चौहान के घर तक राशन बिखरा देखकर संदेह जताने लगे। इसकी सूचना दुकानदार मुन्ना ने डॉयल-100 और कसया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंटू चौहान के घर से 21 बोरी राशन बरामद किया, जिसमें सात बोरी चावल और 14 बोरी गेहूं था। पुलिस ने मंटू चौहान के खिलाफ राशन चोरी किए जाने के मामले में गिरफ्तार कर थाने ले आई। एसआई रामलक्ष्मण सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर राशन चोरी किए जाने का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed