फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रविवार को नदी में नहाते समय डूब गया था

रविवार को नदी में नहाते समय डूब गया था

Mon, 18 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
रविवार को नदी में नहाते समय डूब गया था
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। बांसी नदी में नहाते समय डूबे युवक का शव सोमवार को मिला। उसे देख युवक के परिवार में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता और भाई-बहन विलाप करने लगे। उसका अंतिम संस्कार बांसी नदी के तट पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के पिरोजहां गांव के बलुही टोला निवासी शंभू शर्मा का 18 वर्षीय पुत्र इंदल रविवार को दिन में लगभग दो बजे अपने साथियों के साथ बांसी नदी में नहाने गया था। नदी में नहाते समय पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बाद में पुलिस और राजस्वकर्मियों की मौजूदगी में घरवाले देर शाम तक लोगों की मदद से युवक की खोजबीन किए, लेकिन रविवार की देर शाम तक युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन

सोमवार को भी युवक के घरवालों ने खोजबीन की तो उसका शव घटनास्थल से 20-25 मीटर की दूरी पर नदी में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पिपराघाट पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा बनाकर उसे युवक के परिवारवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही युवक का शव उसके गांव पहुंचा, वहां कोहराम मच गया। उसके माता-पिता व भाई-बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में शव का अंतिम संस्कार बांसी नदी के तट पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed