फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   loot

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से तीस हजार लूटा

Tue, 20 Nov 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
loot
demo
कप्तानगंज। अहिरौली क्षेत्र के मगडीहा चौराहे पर जन सेवा केंद्र के संचालक को तमंचा सटाकर बदमाशों ने 30 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया और फिर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी नवल किशोर पटेल पुत्र रामक्यास पटेल मगडीहा चौराहे पर जन सेवा केंद्र चलाते हैं। आधार कार्ड से पैसे का लेन-देन भी करते हैं। पैसा लेने के बहाने आए बाइक सवार बदमाशों ने तीस हजार रुपये लूट लिया और भाग गए। पीड़ित ने बताया कि अलग-अलग बाइक से आए चार बदमाशों ने उससे तीस हजार रुपये निकालने की बात की।

विज्ञापन

एक बार में केवल दस हजार रुपये ही निकलने की बात जैसे ही बताई, बदमाशों ने तमंचा सटाकर 30 हजार रुपये लूट लिया। बदमाश उसका मोबाइल फोन भी उठा ले गए। घटना से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बाद में सूचना केंद्र संचालक ने 100 नंबर की पुलिस को दी। पुलिस ने केंद्र संचालक से पूछताछ की। एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed