फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rampage in bus

किसान मोर्चा के पदाधिकारी व परिचालक के बीच मारपीट

Wed, 24 Oct 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
rampage in bus
मारपीट हुई। - फोटो : अमर उजाला
कसया। बुधवार को कसया से गोरखपुर जा रही अनुबंधित बस में एक छात्रा का टिकट बनवाने को लेकर किसाना मोर्चा के पदाधिकारी और परिचालक आपस में उलझ गए। मामला तूल पकड़ लिया और पहले कहासुनी हुई फिर विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। चालक बस को कुशीनगर पुलिस चौकी पर ले जाकर खड़ा कर दिया। वहां इस मामले को कुछ बुद्धिजीवियों के माध्यम से सुलझाकर शांत कराया गया। 
विज्ञापन


कसया बस अड्डे से गोरखपुर जाने वाली एक अनुबंधित बस में एक छात्रा कुशीनगर जाने के लिए बैठ गई। इसी दौरान किसान मोर्चा के एक युवा पदाधिकारी भी गोरखपुर जाने के लिए सवार हो गए। परिचालक की ओर से छात्रा को टिकट बनवाने के लिए कहा गया,इस पर छात्रा ने कहा कि हम लोगों को टिकट नहीं बनता है।
विज्ञापन


इस पर परिचालक ने अड़ियल रूख अख्तियार कर लिया कि नहीं बगैर टिकट के यात्रा नहीं करने देंगे। बस से उतर जाइए। इस पर बस में सवार किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने हस्तक्षेप किया तो मामला तूल पकड़ लिया और परिचालक व पदाधिकारी के बीच बस के अंदर ही मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें दोनों घायल हो गए। इस पर चालक ने बस पुलिस चौकी पर ले गया और मामले से पुलिस का अवगत कराया, लेकिन वहां कुछ लोगों के माध्यम से मामले को समझाबुझाकर शांत कररा दिया गया। चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed