{"_id":"5bb110c0867a5570f05d7e7d","slug":"101538330816-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बरामद की चोरी की 21 बैट्रियां, कई सामान बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने बरामद की चोरी की 21 बैट्रियां, कई सामान बरामद
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टॉवर की बैट्रियां चुराने वाले गिरोह पकड़ा
चोरी की 21 बैट्रियों सहित अन्य सामान बरामद
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मोबाइल टॉवरों से बैट्रियां चुराने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी की 21 बैट्रियों के साथ एक जीप, मोबाइल तथा कुछ सामान भी बरामद किया है। इन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
नवागत एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि कसया थाने की पुलिस, विजिलेंस और स्वॉट टीम के संयुक्त प्रयास से छह व्यक्तियों को मोबाइल टॉवरों से बैट्रियां चुराने के आरोप में पकड़ा गया है। इनके खिलाफ 25 इंडियन टेलीग्राफ एक्ट सहित विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन आरोपियों में हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी निवासी सुग्गन, रामकोला थाना क्षेत्र के बनकटा के प्रद्युम्न चौहान, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल रामधाम विशुनपुरा के नसरुद्दीन उर्फ फेकन, कसया वार्ड नंबर 27 के विनोद कुमार सैनी, महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के रामपुरवा निवासी अनित वर्मा और कसया कस्बे के वार्ड नंबर 26 निवासी भोला मद्घेशिया शामिल हैं।