फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   10 million elderly in the village of pit theft

खड्डा बुजुर्ग गांव में 10 लाख की चोरी

Fri, 12 Feb 2016 11:55 PM IST
kushinagar beauro
kushinagar beauro Updated Fri, 12 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खड्डा बुजुर्ग गांव में बृहस्पतिवार की रात देवकी नंदन तिवारी के घर में चोरी हो गई। हालांकि, रात लगभग दो बजे परिवार के ध्रुव नारायण की नींद टूटी और खटपट सुनकर शोर मचाया, लेकिन चोर माल समेट कर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक आभूषण और कपड़े मिलाकर चोर लगभग दस लाख रुपये का सामान चुरा ले गए हैं।
बृहस्पतिवार की रात में लगभग दो बजे ध्रुव नारायण तिवारी लघुशंका के लिए घर से बाहर आए तो खटपट की आवाज सुनाई पड़ी। बरामदे में वृद्ध देवकी नंदन तिवारी सो रहे थे।
विज्ञापन

आशंकित ध्रुव ने जिस तरफ खटपट की आवाज हुई थी उस दिशा में टार्च जलाया तो घर के दक्षिण खेत से कुछ लोगों को भागते देखा। वहां पहुंचकर देखा कि आधा दर्जन ट्रंक और सूटकेस
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटे पड़े हैं। घर के ठीक पीछे
भी कुछ ट्रंक और सूटकेस टूटे और खाली मिले। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और चोरों की तलाश करने लगे लेकिन कोई नजर नहीं आया। चोरों ने घर में रखे दो आलमारियों का भी ताला तोड़ कर उनमें रखा सामान चुरा लिया था।
ध्रुव मकान में निर्माण कार्य करा रहे हैं। चोर घर के दक्षिणी हिस्से के जंगले की जाली काटकर घुसे थे। गैलरी का दरवाजा भीतर से बंद करने के बाद चोरों ने आलमारियों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखे आभूषण चुरा ले गए।


गैलरी और कमरों में रखे ट्रंक और सूटकेस घर से बाहर निकाल  लिया  और ताले तोड़ कर  उनमें  रखे  आभूषण कपड़े ले गए।
पीड़ित ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह  कोतवाली से पुलिस ने पहुंचकर जांच  पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में चोरी की घटना की तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed