फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Creative activities are enhancing the talent of the children

Kushinagar News: रचनात्मक गतिविधियों से निखर रही नौनिहालों की प्रतिभा

Sat, 19 Sep 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Creative activities are enhancing the talent of the children
पडरौना। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले के विद्यालयों में रंगोली, पोस्टर, चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्यालयों में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए शुक्रवार को लोकमान्य इंटरमीडिएट कॉलेज सेवरही, कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह और नेहरू इंटर कॉलेज तरयासुजान के अलावा मोतीचक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर समेत अन्य कई विद्यालयों में विद्यालय स्तर पर अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। बच्चों ने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई विद्यालयों में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली और पोस्टर बनाकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश भी दिए। विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। उन्हें विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed