फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CPI activists staged a sit-in and submitted a memorandum to the SDM.

Kushinagar News: भाकपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एसडीएम का सौंपा ज्ञापन

Fri, 28 Aug 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
CPI activists staged a sit-in and submitted a memorandum to the SDM.
तमकुहीराज। वामपंथी दलों से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं का निजी डेटा जुटाने और प्रदेश को सर्विलांस स्टेट (निगरानी राज्य) बनाने का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को भाकपा नेता परमहंस सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस और स्थानीय इकाई (एलआईयू) भाकपा (माले) और वामपंथी आंदोलन से जुड़े नेताओं को धमकाकर उनका निजी डेटा मांग रही है। थानों से फोन कर, व्हाट्सएप संदेश भेजकर और प्रोफार्मा भेज कर आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट और बैंक खाते का विवरण, पारिवारिक वंशावली (फैमिली ट्री) और निजी संपर्काें की सूची मांगी जा रही हैं। मुरादाबाद, मथुरा, गोरखपुर, अयोध्या, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, गाजीपुर, पीलीभीत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, कानपुर, बांदा आदि जिलों में यह प्रक्रिया जारी है। इस दौरान वीरेंद्र प्रसाद, लोरिक यादवए मनोरमा देवी, सवारिया देवी, आशा देवी, रामटहल प्रसाद, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed