Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cousin of BJP leader dies following collision between two bikes

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में घायल भाजपा नेता के चचेरे भाई की मौत

Fri, 20 Nov 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Cousin of BJP leader dies following collision between two bikes
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी के समीप बुधवार शाम दो बाइकों की टक्कर में घायल भाजपा नेता के चचेरे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया निवासी राधेश्याम सिंह (40) बुधवार शाम जरूरी सामान खरीदने बाइक से तमकुहीराज-वाराणसी हाईवे स्थित रामकोला चट्टी गए थे। सामान खरीदकर घर लौटते समय सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई विनोद सिंह राजपूत ने बताया कि राधेश्याम परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में 14 वर्षीय बेटा और 11 वर्षीय बेटी हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों के भविष्य को लेकर परिजन चिंतित हैं।

थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed