{"_id":"6aff5c4ee3a29bca3b0c0846","slug":"white-road-markings-missing-indicators-also-absent-danger-to-increase-in-the-fog-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-172631-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सफेद पट्टी गुम, संकेतक भी नदारद...कोहरे में बढ़ेगा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सफेद पट्टी गुम, संकेतक भी नदारद...कोहरे में बढ़ेगा खतरा
विज्ञापन
कसया में बिना सफेद पट्टी के एनएच -727 से गुजर रहे वाहन।संवाद
- फोटो : 1
पडरौना। कोहरे का प्रकोप शुरू होते ही जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-27 और एनएच-727 पर सफर जोखिम भरा हो गया है। दोनों हाईवे पर कहीं सड़क के किनारे और बीच की सफेद पट्टी गायब है तो कहीं संकेतक नहीं लगे हैं।
कई स्थानों पर गड्ढे और क्षतिग्रस्त रेलिंग भी हादसों को दावत दे रहे हैं। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण इन मार्गों पर वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने की रफ्तार सुस्त है।
जिले में सुकरौली से तमकुहीराज तक गुजरने वाले एनएच-27 पर जगह-जगह गड्ढे हैं। वाहन चालक हिचकोले खाते हुए सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, कसया से पडरौना जाने वाले एनएच-727 पर सड़क के बीच और किनारे की सफेद पट्टी कई स्थानों पर पूरी तरह गायब है। जहां पट्टी मौजूद है, वहां भी वह धुंधली हो चुकी है। कोहरे के दौरान सफेद पट्टी नहीं होने से वाहन चालकों को सड़क की सीमा का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने एनएच-27 पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जांची तो कई खामियां सामने आईं। सुकरौली क्षेत्र के तितला कट के पास सफेद पट्टी गायब मिली। यहां संकेतक भी नहीं लगा था। सुकरौली कस्बे में फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर पर महीनों से रेलिंग क्षतिग्रस्त है। जोल्हनिया के आसपास साफ-सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं मिली।
इसके अलावा हाटा, पैकौली, पगरा, भगत छपरा, पिपरही भड़कुलवा, हेतिमपुर, भैंसहा, हिरन्नापुर, पकवाइनार, झुंगवा कट और कुशीनगर तक कई स्थानों पर गड्ढे और डिवाइडर के बीच उगी झाड़ियां भी परेशानी बढ़ा रही हैं। हाईवे पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच इन खामियों से सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।