Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather to change due to a western disturbance; temperatures will drop.

Kushinagar News: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान

Fri, 20 Nov 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Weather to change due to a western disturbance; temperatures will drop.
पडरौना। मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता बढ़ी है। इसके चलते आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने के साथ ठंड का असर बढ़ेगा। खासकर सुबह और रात के समय लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। वहीं, तापमान में गिरावट से बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। चिकित्सकों के अनुसार, ठंड से बचाव के लिए सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनने चाहिए। तापमान में अचानक बदलाव से सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव का असर रबी फसलों पर भी पड़ेगा। गेहूं की बुवाई कर चुके किसानों के लिए तापमान में गिरावट अनुकूल हो सकती है, लेकिन अधिक कोहरा और पत्तियों पर लंबे समय तक नमी रहने से फसलों में रोग लगने की आशंका रहती है। सरसों और आलू की फसल में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसानों को खेतों में जलभराव रोकने और फसलों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. नवीन प्रताप सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में हवा की दिशा और गति के साथ तापमान में भी बदलाव होगा। अगले तीन से चार दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed