{"_id":"67a3b3cbb6133c73bc0f0806","slug":"contractor-ran-away-leaving-construction-of-anm-center-incomplete-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131558-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एएनएम सेंटर का निर्माण अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एएनएम सेंटर का निर्माण अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार
Thu, 06 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रहसू बाजार। करीब एक साल से अधूरा पड़े एएनएम सेंटर का निर्माण कार्य पूरा कराने की सुधि स्वास्थ्य विभाग को नहीं है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से बन रहा ग्राम पंचायत नदवा बिशुनपुर में निर्माणाधीन भवन उपेक्षा का शिकार होकर रहा गया है। वहीं एएनएम सेंटर किराए के मकान में चल रहा है।
इससे न सिर्फ करीब 10 हजार की आबादी को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की योजना को तगड़ा झटका लग रहा है, बल्कि निर्माण के नाम पर खर्च रकम भी बर्बाद हो रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार एएनएम सेंटर का निर्माण कार्य पूरा कर उसे शुरू कराने की मांग की, लेकिन स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। फाजिलनगर ब्लॉक क्षेत्र के नदवा बिशुनपुर ग्राम पंचायत सहित आसपास के गांवों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा सेवा का लाभ मिलने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग रहा है। करीब दो साल पहले 30 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत के नदवा बिशुनपुर में एएनएम सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हुआ। ग्राम पंचायत के अलावा आसपास के गांवों की गरीब महिलाओं व बच्चों को सुचारु उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी। भवन का लगभग 70 फीसदी काम पूरा भी हो गया।
रंग-रोगन व फर्श आदि बनाने के साथ ही विद्युतीकरण व पेयजल, बाउंड्री की व्यवस्था करना बाकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस एएनएम सेंटर से करीब 10 हजार की आबादी को लाभ मिलता।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी यूएस नायक ने कहा कि भवन अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।