{"_id":"623b66ba4dad0d128e48e72d","slug":"consumers-are-suffering-from-low-voltage-and-power-cuts-kushinagar-news-gkp430850735","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से त्रस्त हैं उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से त्रस्त हैं उपभोक्ता
विज्ञापन
कुबेरस्थान बिजली घर में बदहाल पड़ा पॉच एमवीए ट्रांसफार्मर।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से त्रस्त हैं उपभोक्ता
कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र से 130 गांवों में होती है आपूर्ति
पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में नौ माह से तकनीकी खराबी
कुबेरस्थान(कुशीनगर)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों की लापरवाही से 130 गांवों के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उपकेंद्र परिसर में लगे पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में नौ माह से तकनीकी खराबी है। इसे दूर कराने की अधिकारी जहमत नहीं उठा रहे हैं।
कुबेरस्थान कस्बा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में लगे पांच एमबीए ट्रांसफार्मर को सही कराने के बजाय उसे बंद कर उपकेंद्र में लगे 10 एमबीए ट्रांसफार्मर से कुबेरस्थान, सिकटा तथा पिपरा जटामपुर समेत तीनों फीडरों के 130 गांवों के करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। एक ही ट्रांसफार्मर से तीनों फीडरों के उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति मिलने से लो-वोल्टेज और विद्युत कटौती की समस्या बढ़ गई है।
कुबेरस्थान उपकेंद्र में डेढ़ वर्ष पूर्व तक पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफार्मर से कुबेरस्थान, सिकटा तथा पिपरा जटामपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती थी। यह दोनों ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज तथा कटौती की समस्या से जूझना पड़ता था। इसे लेकर कई बार अधिकारियों और उपभोक्ताओं में झड़प हो चुकी थी। उपभोक्ताओं के अक्रोश को देखते हुए डेढ़ वर्ष पहले अधिकारियों ने पांच एमबीए के एक ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर उसके स्थान पर 10 एमबीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। तबसे इसी ट्रांसफार्मर से सिकटा तथा पिपरा जटामपुर फीडर को और पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर से कुबेरस्थान फीडर को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या काफी हद तक कम हो गई थी।
विज्ञापन
नौ माह पहले पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के चलते इस ट्रांसफार्मर से जुड़े कुबेरस्थान फीडर की आपूर्ति हफ्तों बाधित रही। इसके बाद खराब ट्रांसफार्मर को सही कराने के बजाय अधिकारियों ने केंद्र में स्थापित 10 एमबीए के ट्रांसफार्मर से तीनों फीडरों को जोड़कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दिया। गिरिजेश पांडेय, सुरेश जायसवाल, राजेंद्र सिंह, मुनीब यादव, जनार्दन मिश्र, मदन गिरी, श्रीप्रकाश तिवारी आदि उपभोक्ताओं ने कहा कि एक ही ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति करने से समस्या बढ़ गई है।
कुबेरस्थान उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर शैलेश यादव का कहना है कि बंद ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। जल्द ही इस ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर या उसके स्थान पर दूसरा लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या दूर कर दी जाएगी।