फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction of drain started from Pradhan, will get relief from waterlogging

Kushinagar News: प्रधान से शुरू कराया नाली का निर्माण, जलभराव से मिलेगी निजात

Wed, 14 Dec 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Construction of drain started from Pradhan, will get relief from waterlogging
दुबौली गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, जेसीबी लगाकर नाली की खुदाई कराई ग? - फोटो : KUSHINAGAR
प्रधान से शुरू कराया नाली का निर्माण, जलभराव से मिलेगी निजात
विज्ञापन

- दुबौली गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर हो रहे थे परेशान
पिपरा बाजार। दुबौली गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। बुधवार को ग्राम प्रधान ने कच्ची नाली का निर्माण शुरू कराया है। प्रधान पंकज मल्ल ने निजी व्यय से लोगों को राहत दिलाने की बात कही है। नाली का निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई है।
विशुनपुरा विकास खंड के ग्राम सभा दुबौली सात टोलों में बंटा हुआ है। गांव में नाली टूटने और सफाई के अभाव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों के घरों से निकलने वाला पानी मुख्य सड़क पर बहकर फैलता है, जिससे आवागमन में लोग परेशान होते हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर नाली का निर्माण कराने की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने आठ दिसंबर को पेज तीन पर ‘जल निकासी को लेकर प्रर्दशन’ शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान ने अपने खर्चे से बुधवार को जेसीबी मशीन लगवाकर नाली की खुदाई शुरू कराई। उन्होंने कहा कि जल्द ही नाली का निर्माण कराया जाएगा, जिससे सड़क पर जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम प्रधान पंकज मल्ल ने बताया कि जलभराव से निजात दिलाने के लिए समुचित प्रबंध किया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए निजी खर्च से नाली का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed