फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Constable's complaint to Lokayukta, CO starts investigation

Kushinagar News: सिपाही की लोकायुक्त से शिकायत, सीओ ने शुरू की जांच

Mon, 03 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Constable's complaint to Lokayukta, CO starts investigation
विशुनपुरा थाना। क्षेत्र के दुदही के एक युवक ने सिपाही पर साजिश के तहत मारपीट और वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत प्रदेश के लोकायुक्त की है। इसके बाद सीओ तमकुहीराज को जांच सौंपी गई है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें सिपाही से पिटाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन



नगर पंचायत दुदही के वार्ड संख्या 14 निवासी संदीप वर्मा पुत्र विनोद वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी 2025 को दोपहर लगभग 12 बजे वह अपनी सराफा दुकान पर मौजूद था। तभी विशुनपुरा थाने में तैनात तत्कालीन कांस्टेबल मुहम्मद शमीम अन्य कर्मियों के साथ सरकारी वाहन से उसकी दुकान पर पहुंचे और बिना किसी कारण जबरन थाने चलने को कहने लगे। विरोध करने पर सिपाही ने गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया तथा दुकान बंद करने तक का समय नहीं दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उसे थाने लाकर लॉकअप में बंद कर दिया गया और छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की गई। बाद में 30 हजार रुपये देने पर छोड़ा गया। पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने सीसीटीवी फुटेज और शपथ पत्र के साथ लोकायुक्त से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकायुक्त कार्यालय ने इस मामले की जांच सीओ तमकुहीराज को सौंपते हुए रिपोर्ट मांगी है। सीओ ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक ने लोकायुक्त के पास शिकायत पत्र दिया है जांच कि जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed