फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress Youth Leader in Police Custody; SP Leader Placed Under House Arrest

Kushinagar News: कांग्रेस यूथ नेता पुलिस हिरासत में, सपा नेता रहे नजरबंद

Wed, 03 Jun 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress Youth Leader in Police Custody; SP Leader Placed Under House Arrest
कुशीनगर। सीएम की जनसभा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। जनसभा को कोई खलल न पड़ सके इस कारण कांग्रेस के यूथ विंग के अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया गया, जबकि सपा नेता को हाउस अरेस्ट किया गया। जनसभा समाप्त होने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


विभिन्न परियोजनाओं को पूरा होने में देरी से नाराज कांग्रेस यूथ नेता अमित सिंह ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने का ऐलान सोशल मीडिया पर किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर देर रात को वायरल हुआ। पुलिस आधी रात को अमित सिंह को उनके घर से हिरासत में ले लिया। देर रात करीब 12 बजे सपा नेता मधुरश्याम राय के पैतृक निवास माधोपुर बुजुर्ग पुलिस टीम पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट रखा। हालांकि इस दौरान लोग से मिलने जुलने की छूट रही। इसकी जानकारी मंगलवार को सपा नेता मधुरश्याम राय ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर दी। संवाद
विज्ञापन

-

वन वे रहा हाईवे
कुशीनगर। मुख्यमंत्री का जनसभा स्थल हाईवे से सटे होने के कारण सुरक्षा व यातायात की गतिशीलता के लिहाज से तमकुहीराज कस्बा स्थित तहसील गेट से बनवरिया कट तक हाईवे वन- वे रहा। मुख्यमंत्री के जनसभा में आगमन से आधे घंटे पूर्व हाईवे वनवे कर दिया गया और कार्यक्रम स्थल से जाने के आधे घंटे बाद खोला गया। जनसभा से इतर गंतव्य को हाईवे के रास्ते जाने वाले वाहनों को तहसील गेट से वनवे रूट के माध्यम से बनवरिया कट के पास दूसरे लेन में प्रवेश मिला। हाईवे पर सुचारु रूप से यातायात व्यवस्था चलती रहे इसके लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिलनगर का नाम बदलने पर सियासत गरम
सपहा। मंगलवार को तमकुहीराज के हरिहरपुर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फाजिलनगर नगर पंचायत का नाम जल्द बदलकर पावागढ़ किए जाने की घोषणा के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।समाजवादी पार्टी ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए सरकार को निशाने पर लिया है। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, कुशीनगर का एयरपोर्ट चला नहीं पा रहे हैं तो नाम बदलकर अपना काम चला रहे हैं। समय बिताने के लिए करना है कुछ काम? सपा ने नाम परिवर्तन को लेकर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रश्न उठाए हैं। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि पावागढ़ इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा नाम है। सरकार क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को सम्मान देने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कदम उठा रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को तमकुहीराज के हरिहरपुर में जनसभा के दौरान फाजिलनगर का नाम जल्द बदलकर पावागढ़ करने की घोषणा की थी। इसके बाद से जिले सहित प्रदेश की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed