फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress Stages Protest Over Public Issues; Submits Memorandum to SDM

Kushinagar News: जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Apr 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Congress Stages Protest Over Public Issues; Submits Memorandum to SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुशीनगर। जिले की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रभु गुप्ता के अगुवाई में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित एक पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा को सौंपकर निस्तारण कराए जाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में पारदर्शिता लाने की मांग की, ताकि उपभोक्ताओं को हो रही असुविधाओं को दूर किया जा सके। इसके अलावा, तमकुहीराज कस्बे में आए दिन लगने वाले लंबे जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास सड़क के निर्माण और समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया। इसके अलावा प्रीपेड मीटर की बाध्यता के कारण उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों से मुक्ति,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आम लोगों को हो रही भारी दिक्कतों का समाधान कराने की मांग शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed