फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaint letter submitted on police station day to stop construction

Kushinagar News: निर्माण रोकने के लिए थाना दिवस पर सौंपा शिकायती पत्र

Sun, 25 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 25 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Complaint letter submitted on police station day to stop construction
लक्ष्मीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटहीं गांव के कोठी टोला में मुख्य प्रवेश मार्ग पर जबरदस्ती पक्का निर्माण किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि समझौते के विरुद्ध निर्माण होने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे गांव वालों को दिक्कत हो रही है। गांव के लोगों ने शनिवार को थाना दिवस प्रभारी नायब तहसीलदार कप्तानगंज अंजू यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोठी टोला में पुलिस चौकी के तिराहे के पास राजकुमार यादव का घर है। गांव के लोगों का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व राजकुमार और उनके पिता की मौजूदगी में पंचायत से समझौता हुआ था। जिसके अनुसार तिराहे पर एक निर्धारित दूरी तक ही पक्का निर्माण किया जाएगा। इससे गांव में विकास कार्य तथा वाहनों के आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन अब राजकुमार ने पंचायत के समझौते के विरुद्ध निर्धारित दूरी से अधिक दूरी पर पक्का निर्माण करा लिया गया है। इस संबंध में गांव के कौशल्या, कमलेश पांडेय, हीरा प्रसाद, निखिल पांडेय, नगीना,निसार, अलमीन, राम ईकबाल आदि ने शनिवार को थाना दिवस प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा है। इन लोगों ने बताया कि राजकुमार ने कई बार समझौते के विरुद्ध निर्माण कर लिया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई हैं। इस बात को लेकर गांव में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed