{"_id":"64f2293afe788b70f607ae34","slug":"clue-found-in-lost-sabhasad-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-3962-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सभासद के करीब पहुंची पुलिस, रिश्तेदारों के फोन से मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सभासद के करीब पहुंची पुलिस, रिश्तेदारों के फोन से मिला सुराग
Fri, 01 Sep 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के वार्ड नंबर-14 के भाजपा सभासद बैजनाथ चौहान बीते 22 अगस्त को लापता हो गए थे। पत्नी की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस लापता सभासद के करीब पहुंच गई है। रिश्तेदारों के फोन से पुलिस को सुराग मिला है।
भाजपा सभासद बीते 21 अगस्त को हाटा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा छितौनी ससुराल गए थे। दूसरे दिन शाम को वह घर के लिए निकले, लेकिन घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक प्रतीक्षा करने के बाद पत्नी बबिता देवी ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर उनके लापता होने की बात कहकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस 29 अगस्त को गुमशुदगी का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। पुलिस को शुक्रवार को उसके रिश्तेदार के फोन पर बात करने की जानकारी मिली है। सभासद की पत्नी बबिता ने बताया कि अपनी बहन सुनीता चौहान पत्नी नवमी नाथ चौहान जंगल औराही गजराज टोला, थाना पिपराइच गोरखपुर को 31 अगस्त को रात दस बजे के करीब रक्षाबंधन पर्व को लेकर मेरे पति ने फोन किया। वह बोले कि बहन मुझको रक्षाबंधन पर आशीर्वाद दो। अब में जहां भी हूं, वहां सुरक्षित हूं। ठीक हूं।बबिता ने बताया कि इसकी जानकारी शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे मेरी ननद ने फोन पर दी।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि लापता सभासद बैजनाथ चौहान की ओर से अपनी बहन को फोन करके रक्षाबंधन पर आशीर्वाद लेने की जानकारी उनकी पत्नी से मिली है। पुलिस रिश्तेदारों के मोबाइल के माध्यम से शीघ्र ही सभासद के करीब पहुंच जाएगी।
महिलाओं ने माता काली मंदिर में की पूजा
बैजनाथ चौहान की फोन से रिश्तेदारों द्वारा जानकारी मिलने पर कस्बे की कई महिलाओं ने बबिता देवी के साथ कस्बे के चकबंदी स्थित काली मंदिर जाकर पूजा-अर्चना और आरती की। महिलाओं ने प्रार्थना की कि लापता सभासद शीघ्र ही घर पहुंच जाएं। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, अमित तिवारी, संजय शर्मा, साधु चौहान, बबीता देवी, सरस्वती देवी, किशोरी देवी, गिरिजा चौहान आदि मौजूद रहीं।