फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Clouds blanket the sky; rain likely today and tomorrow as well.

Kushinagar News: आसमान में छाए बादल, आज और कल भी बारिश के आसार

Sat, 21 Mar 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Clouds blanket the sky; rain likely today and tomorrow as well.
पडरौना। शहर समेत पूरे जिलों में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर करीब एक बजे के बाद तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छा गए। सेवरही क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम सामान्य हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दो दिनों में गरज-चमके के साथ हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार की सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर करीब एक बजे मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छाने लगे। दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा चलने से सड़कों पर धूल उड़ने लगी, जिससे बाइक सवारों को परेशानी उठानी पड़ी। सेवरही क्षेत्र में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इससे बीते कुछ दिनों से दिन में पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

उधर, आसमान में बादल देख किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का कहना है कि खेत में सरसों और राई की फसलें पक कर तैयार हैं। ऐसे में यदि तेज हवा के साथ बारिश होती है, तो तिलहन की फसल को नुकसान पहुंचेगा। मौसम विभाग ने 21 और 22 मार्च को मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज सतही हवा चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके अनुसार आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम 28 से 31 और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 67-88 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 36 से 67 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है। पूर्वी दिशाओं से तेज हवा चलने के साथ चार से 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान बादलों के साथ गरज के साथ तूफान होने की संभावना है। जिले में 21 व 22 मार्च को आसमान में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

धूल भरी आंधी से बिजली आपूर्ति ठप
खड्डा। शुक्रवार शाम को आई धूल भरी आंधी ने खड्डा क्षेत्र में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवा के झोंकों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई गांवों में अंधेरा छा गया। आंधी के कारण आम के मंजर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। धूल के चलते राहगीरों को भी दिक्कत हुई। मदनपुर सुकरौली, गैनही जंगल, भेड़िहारी, भैसहा, हनुमानगंज, लक्ष्मीपुर पडरहवा, पकड़ी बृजलाल, तुर्कहा, सोहरौना आदि गांवों में बिजली गुल हो गई है। निगम के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed