फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Claims of discovery of Buddhist temple in Tilaurakot, Nepal

Kushinagar News: नेपाल के तिलौराकोट में बौद्ध मंदिर मिलने का दावा

Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Claims of discovery of Buddhist temple in Tilaurakot, Nepal
ककरहवा। नेपाल सरकार ने कपिलवस्तु में देश का पहला एप्साइडल (अर्धवृत्ताकार) बौद्ध मंदिर की खोज करने का दावा किया गया है। माना जाता है कि यह संरचना प्राचीन नगर के केंद्र के पास एक पूर्ववर्ती राजमहल परिसर के अवशेषों पर निर्मित की गई थी। इस खोज से बौद्ध स्थापत्य और धार्मिक प्रथाओं को समझने में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की दिशा में उम्मीद बढ़ गई है। लुंबिनी विकास कोष के पुरातत्व विभाग तथा डरहम विश्वविद्यालय के यूनेस्को चेयर से संबद्ध राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का दावा किया है। टीम के अनुसार यह मंदिर तिलौराकोट कपिलवस्तु क्षेत्र में खोजा गया है, जिसे दक्षिण एशिया के सबसे अच्छी तरह संरक्षित प्रारंभिक ऐतिहासिक नगरों और आंतरिक किलेबंदी परिसरों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक एप्साइडल मंदिर दक्षिण एशिया में धार्मिक स्मारकों की एक विशिष्ट श्रेणी है, जिनकी विशेषता संरचना के केंद्र को परिभाषित करने वाली घुमावदार दीवारें और विपरीत सिरे पर स्थित प्रवेश मंच होती हैं। ऐसे मंदिरों के सबसे प्रारंभिक उदाहरण शैल-कट थे जबकि बाद के काल में इन्हें पत्थर, लकड़ी या ईंट से निर्मित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed