फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Claim of Two Leopards Sighted in Field; Panic Among Villagers

Kushinagar News: खेत में दो तेंदुए दिखने का दावा, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 24 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Claim of Two Leopards Sighted in Field; Panic Among Villagers
तेंदुआ दिखाई देने के बाद गांव में देर रात काम्बिंग करती वन विभाग की टीम,स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : Archive
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बलकुड़िया गांव में शनिवार देर शाम केले के खेत में दो तेंदुओं के दिखाई देने के दावे से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अचानक आमने-सामने तेंदुआ दिखने पर लोग बदहवास होकर गांव की ओर भागे और शोर मचाने लगे। सूचना फैलते ही ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर खेतों की तरफ दौड़ पड़े। हालांकि तब तक दोनों तेंदुए दूसरी दिशा की ओर निकल गए थे। दो सप्ताह से लगातार तेंदुए को देखे जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन वन विभाग उसको पकड़ने में कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव के बाहर नहर के पास स्थित केले और लीची के बागान में कुछ ग्रामीण पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें एक साथ दो तेंदुए दिखाई दिए। अचानक सामने तेंदुआ देख लोग घबरा गए और जान बचाकर गांव की ओर भागे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में भय का माहौल बन गया। ग्रामीण देर शाम तक खेतों और बागानों के आसपास जाने से बचते रहे। लोगों ने वन विभाग को सूचना देकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्त ने बताया कि ग्रामीणों ने एक साथ दो तेंदुओं को देखने की बात कही है। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर खेतों की तरफ पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों तेंदुए वहां से निकल चुके थे। उन्होंने आशंका जताई कि तेंदुए बलकुड़िया के पास से निकलकर दुबौली और नरचोचवा गांव के बीच के इलाके में छिपे हो सकते हैं।
डिप्टी रेंजर अमित तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है। टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed