फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Child marriage is a social crime; the trading of daughters will not be tolerated.

Kushinagar News: बाल विवाह सामाजिक अपराध, बेटियों का सौदा बर्दाश्त नहीं

Mon, 31 Aug 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Child marriage is a social crime; the trading of daughters will not be tolerated.
पडरौना ब्लांक के मुसहर टोली में एक एक बृहद चौपाल जागरूक करते पप्पू पांडेय।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : Samvad
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के बिंदवलिया मुसहर टोली में रविवार को बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। लोगों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि गरीबी और आर्थिक तंगी की मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ लोग कम उम्र में बेटियों की शादी तय कर देते हैं। चंद रुपयों के लालच में मासूम बेटियों के भविष्य और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बेटियों को पढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के बजाय कम उम्र में विवाह के बंधन में बांधना उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि बेटियों का सौदा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और विवाह के लिए निर्धारित उम्र पूरी होने का इंतजार करने की अपील की। अंत में उन्हाेंने ग्रामीणों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई। चौपाल का संचालन पूर्व प्रधान मनोज गोंड ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिरिया देवी, आशा देवी, राजवती देवी, जहरी देवी, किसमती देवी, सोमारी देवी, मुनिया देवी, सुगंती देवी, रूबी देवी, चंदा देवी, सवरू, रमेश, राजन, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, गेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed