फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Chhapra-Amritsar special train operation will start from today

Kushinagar News: आज से शुरू होगा छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का संचालन

Fri, 26 Apr 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Chhapra-Amritsar special train operation will start from today
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर 26 अप्रैल से छपरा-अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेन का दस फेरा के लिए संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन शुक्रवार को छपरा से 9:55 बजे चलकर कुशीनगर जिले के तमकुहीरोड में 12:03 बजे, पडरौना में 12:38 बजे और कप्तानगंज में 13:55 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन शुरू होने से माता वैष्णो देवी का दर्शन करने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के यात्रियों की सुविधा और गर्मी में भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे ने अमृतसर, दिल्ली व लालकुआं के लिए पांच ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दी है। इसमें से 05059/05060 लालकुआं-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 10 फेरा के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन 26 अप्रैल से 29 जून के बीच दस फेरा के लिए चलेगी। यह ट्रेन 26 अप्रैल को छपरा सुबह 9:55 चलकर सिवान, थावे होते हुए दोपहर 12:03 बजे तमकुहीरोड, 12:38 बजे पडरौना, 13:35 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन के रास्ते अगले दिन 09:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27 अप्रैल शनिवार को अमृतसर से 12:45 बजे से चल कर अगले दिन सुबह 08:35 गोरखपुर, 09:45 बजे कप्तानगंज, 10:40 बजे पडरौना और 11:13 बजे तमकुहीरोड पहुंचेगी। यहां से थावे, सिवान होते हुए 14:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed