फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CHATH VRAT concluded

छठ पूजा

Thu, 11 Nov 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
CHATH VRAT concluded
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूर्ण किया व्रत
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। जनपद में छठ घाटों पर ‘उगीं-उगीं ए सुरुज देव, देर भईल...’ सरीखे छठ गीत बृहस्पतिवार सुबह गूंजते रहे। श्रद्धालु व्रतियों ने पूरी आस्था के साथ भगवान भास्कर का उपासना पर्व छठ उदीयमान सूर्य के पूजन-अर्चन सहित अर्घ्य देकर पूर्ण किया। वहीं, व्रतियों ने छठ माता से परिवार में सुख -शांति, समृद्धि सहित संतान की दीर्घायु की कामनाएं कीं।
बृहस्पतिवार प्रात:काल भगवान भास्कर के उगते ही व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित कर प्रसाद ग्रहण किया। व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए जगह-जगह घाटों पर छठ पूजा समितियों की तरफ से समुचित प्रबंध किया गया था। निशुल्क जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। भोर में तीन बजे से ही मुहल्लों की गलियों से घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर छठ मइया के मंगल गीत गूंजने लगे थे। व्रती महिलाएं समूह में छठ मइया के परंपरागत गीत गाते हुए परिजनों के साथ घाटों की तरफ बढ़ रही थीं। चार बजते-बजते नदी व तालाबों पर हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंच गईं। ज्यादातर महिलाएं पानी में खड़ी रहीं और कुछ किनारे अपनी वेदी के पास बैठकर सूर्य के उदय होने की प्रतीक्षा करने लगीं। सूर्य की लालिमा दिखी तो समूचा घाट मां छठ मइया के जयघोष से गूंज उठा। इस मौके पर उत्सव व उल्लास का माहौल था। नगर के सुराजी पोखरा, रामधाम पोखरा, बावली चौक स्थित पोखरा, बेलवा जंगल स्थित पोखरा, छावनी के भन्नूनाथ स्थित पोखरा समेत नगर के अलावा जिले भर के छठ घाटों पर पूजा कर रही व्रती महिलाओं ने कहा कि छठ माता की पूजा से घर-परिवार में खुशियां आती हैं।
विज्ञापन

छठ घाटों पर मेला जैसा वातावरण, पुलिस रही सतर्क
कुशीनगर। छठ घाटों पर मेला जैसा माहौल था। व्रती महिलाओं के साथ छठ घाट पर पहुंचे लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तरफ से व्यापक इंतजाम किए गए थे। लोगों की भीड़ के मुताबिक कई घाटों पर भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए थे। कई पुरुष और महिला पुलिस कर्मी सादे वर्दी में अराजक तत्वों पर नजर रखे हुए थे। नगर के सभी छठ घाटों पर नगर के चेयरमैन विनय जायसवाल, सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की पुत्री व बदायूं की सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और पूर्व चेयरमैन शिव कुमारी देवी ने नगर समेत आसपास के विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं का हाल जाना और उन्हें छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर बृहस्पतिवार की भोर से ही व्रती महिलाएं पहुंचने लगी। मधुर छठ गीत के साथ तालाब के जल में दीपक के लौ अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे थे। व्रती महिलाओं ने करीब दो घंटे तक पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करते हुए मंगल गीत गा रही थीं। इस मौके पर मथुरा के कलाकारों की ओर से भक्ति गीतों पर दी गई प्रस्तुति का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। छठ पर्व को संपन्न कराने में नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, ईओ अजय कुमार सिंह, सभासद, बबलू जायसवाल, टीपू खान, पंकज भारद्वाज, उदयभान कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। गांव के प्रधानों व अन्य समाजसेवी लोगों की तरफ से छठ घाटों की सफाई से लेकर टेंट, लाइट और जलपान आदि की व्यवस्था की गई थी। घाट पर व्रती महिला समेत उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए पटहेरवा एसओ अखिलेश सिंह ने क्षेत्र के पटहेरवा, रजवटीया, बगही, बलुवा आदि गांव के छठ घाटों पर शांति व्यवस्था के लिए लगे रहे। फाजिलनगर, मतलुक छापर, मतलुक छापर, विशुनपूरा समेत अन्य छठ घाटों पर अधिक भीड़ देखी गईं। व्यापार मंडल फाजिलनगर के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, मंत्री व्यास सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ. कमलेश शाही, रामनरेश गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि की तरफ से छठ घाट की सफाई से लेकर लाइट, साउंड और जलपान की व्यवस्था की गई थी।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में बांसी नदी व गंडक नदी समेत अन्य घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिन से चल रहे छठ व्रत का समापन हो गया। सेवरही क्षेत्र के शिवघाट, दमकल घाट, पिपराघाट, गोला घाट, गौरी घाट, सुमही संतपट्टी, कतौरा, पकड़ीयार पूरबपट्टी, जंगलीपट्टी, विरवट कोंहवलिया, मिश्रौली, दाहूगंज, भूलिया, दोमाठ, घघवा जगदीश, नोनियापट्टी, अहिरौलीदान आदि गांव में डाला छठ का पर्व बड़े आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया। सभी छठ घाटों व उपासना स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। प्रकाश के साथ पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जहां छठ व्रती महिलाओं ने अपने संतानों की लंबी आयु व सुख समृद्धि की कामना के साथ निर्जला उपवास रख कर बुधवार शाम डूबते सूर्य और बृहस्पतिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। जगह-जगह हुए छठ पूजा के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू, चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, मायाशंकर निर्गुणायत, आनंद सिंह, राहुल सोनी, विकास वर्मा, लव जायसवाल, संजय सिंह, गोपाल शुक्ल, शर्मा यादव आदि मौजुद रहे। बोदरवार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मठिया, चंदरपुर, बनकटा, सोनापाकड़, शेखपुरवा, भलुही, बड़हरा, अमडीहा, कुंदूर, गंगराई, सोमली, जमुनी, बरवां मुंडेरा, सुम्हाखोर, कारीतीन, भड़सर खास, इंदरपुर, गजरा, मझिला, कोटवा, हसनगंज, भिउरा आदि गांव की व्रती महिलाओं ने उगते भगवान सूर्य को अर्घ देकर पुत्रों तथा पतियों के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान ग्राम पंचायतों तथा स्वयंसेवी संगठनों की तरफ से जलपान के अलावा पथ प्रकाश का पुख्ता इंतजाम किया गया था।
कुशीनगर विधायक ने व्रति महिलाओं को दिलाया अर्घ्य
कसया। बृहस्पतिवार सुबह भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ का व्रती महिलाओं ने नदी, तालाब व पोखरों में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। नगर के वार्ड 24 स्थित शिव मंदिर पोखरा, जेटी बाबू तिराहा हिरण्यावती नदी के करुणा सागर घाट, रामाभार स्तूप के निकट बुद्धा घाट, पुराना फाजिलनगर मार्ग स्थित पोखरे के घाट सहित नगर से देहात तक प्रत्येक पोखरों के किनारे बने छठ वेदियों पर भोर से ही व्रती महिलाएं पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भगवान सूर्य के निकलते ही व्रती महिलाओं ने आचार्यों के वैदिक मंत्रों के बीच अर्घ्य देकर परिवार के खुशहाली की कामना की। कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मल्लूडीह शिव मंदिर पहुंचकर व्रती महिलाओं को अर्घ्य दिलाया।
रगड़गंज छठ घाट पर विधायक ने किया प्रसाद वितरण
रामकोला। छठ पर्व पर बृहस्पतिवार सुबह मां वैष्णो सेवा समिति की ओर से रगड़गंज छठ घाट पर आए भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि व्रति महिलाओं की सेवा से पुण्य मिलता है। इस तरह के आयोजन सभी छठ घाटों पर करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने श्रद्घालुओं में प्रसाद वितरण किया। इस दौरान राकेश मद्धेशिया, जगदीश जायसवाल, सरवन गुप्ता, टाइगर, मलिक बाबा, वीरेंद्र, रामप्रसाद शर्मा, अर्जुन जयसवाल, रंजीत सिह, महाबीर केसरी, कृष्णा मद्धेशिया, आकाश, किशन जायसवाल, गोलू आदि मौजूद रहे।
मन्नतें पूरी होने पर मुस्लिम महिलाओं ने रखा व्रत
पडरौना। छठ लोक श्रद्धा का महापर्व है। इसमें आस्था धर्म-संप्रदाय की बेड़ियां भी टूट रही हैं। आस्था के इस महान पर्व छठ कई आस्थाओं का संगम है। छठ पर्व की महत्ता इतनी है कि छठ व्रत का अनुष्ठान करने के लिए धर्म की दीवार टूट गई। कई ऐसी मुस्लिम महिलाएं हैं, जिनका इस पर्व के प्रति गहरी आस्था है। वे विधि विधान से छठ का व्रत रखकर अपने पुत्रों के दीर्घायु होने की कामना की। पडरौना क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर निवासी अमजद अंसारी की पुत्री सुगी देवी कहती हैं कि शादी के कई वर्ष बाद भी उन्हें कोई संतान नहीं हुई। पड़ोसी की हिंदू बहनों ने छठ पूजा करने का सुझाव दिया। मन्नत मांगी कि यदि संतान हुए तो छठ व्रत अनुष्ठान करूंगी। इसके बाद मेरी बेटी पैदा हुई। उसके बाद छठ का व्रत रखना शुरू किया है। गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सोंदिया बुजर्ग निवासी मैतुन खातून, जहाना खातून, गुड़िया खातून और मीना खातून बीते कई वर्ष से छठ व्रत करती आ रही हैं। उन्हें जितनी आस्था मक्का-मदीना पर है, उतनी ही श्रद्धा छठी मइया पर भी है। मैतुन बताती हैं कि पति भोला अंसारी बीमारी से पीड़ित थे। कई जगह इलाज कराया, लेकिन ठीक नहीं हुए। मन में बड़ी निराशा हो रही थी। इसी दौरान किसी ने छठ मइया की मन्नत मानने की सलाह दी। संयोगवश पति स्वस्थ हो गए। बीते वर्ष पहली बार छठ अनुष्ठान शुरू किया। जहाना खातून ने भी पुत्र प्राप्ति की कामना की और मन्नत पूरी हुई। गुड़िया और मीना खातून ने भी छठी मैया पर आस्था दिखाकर हिंदु श्रद्धालुओं से विधि पूछकर श्रद्धापूर्वक व्रत करने लगीं।

फोटो
भक्ति गीतों की धुनों पर झूम उठे श्रद्धालु
पडरौना। छठ पर्व पर बीते वर्षों की तरफ इस वर्ष भी नगर के रामधाम पोखरा स्थित छठ घाट पर जागरण का आयोजन हुआ। इसमें भक्ति गीतों और भजनों की धुनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भजन गायक अनीस सोनी और उनकी टीम ने कांच हि बांस के बहंगिया... गाकर जागरण की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने पियरिया पहनीं ऐ बलम जी, भइल अरघा के बेर, उगीं-उगीं एक सुरुज देव... समेत एक से बढ़कर एक छठ गीत और भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान पडरौना के पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी, मनीष जायसवाल, शमशेर मल्ल, ऋषभ सिंह, प्रिंस प्रताप सिंह, राजन सिंह, प्रदीप मोदनवाल, सौरभ कुमार सिंह, पिंटू सिंह, रत्नेश शर्मा, राहुल सिंह, विशाल सिंह, जेपी गुप्ता, कृष्णा सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed